ऋषि गर्गा चार्य ने किया था श्री कृष्ण का नाम करण ।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मिर्जापुर/ मुंबई वार्ता

मिर्जापुर स्टेशन के पास स्थित शिवपुरी कालोनी के देव निवास में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के 5 वें दिन भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया ।

राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित डॉ ब्रह्मानंद शुक्ला ने भगवान कृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि जब नंद यशोदा के घर बालक पैदा होने की खबर कंस ने सुना तो उन्हें मारने के लिए नित नई तरकीब निकालता था ।कभी वह पूतना को स्तन पर विष लगा कर भगवान कृष्ण को दूध पिलाने के लिए भेजता तो कभी अन्य राक्षस को। एक दिन मैया यशोदा ने नंद बाबा से कहा कि लल्ला बड़ा हो गया है । इसका नाम करण करवा दो । नंद बाबा ने ऋषि आचार्य गर्ग को नाम करण के लिए बुलाया । गर्ग ने कहा कि इन बच्चों का नाम गोशाला में किया जायेगा ।

उन्होंने यशोदा से कहा कि इस बालक के अनेक नाम होंगे। यह काला है इसलिए इसका नाम कृष्ण रखो। और यह बलशाली है इसलिए इसका नाम बलराम रख्खो। गुरु के भोजन प्रसाद के लिए जब माता यशोदा ने खीर बनाया।और गुरु जी को प्रसाद ग्रहण के लिए कहा तो गुरु ने कहा कि पहले हम भगवान के नाम की माला जप कर ले फिर प्रसाद ग्रहण करेंगे। इधर जब तक ऋषि का माला जप चलता उसके पहले ही कृष्ण बलराम ने खीर ख़त्म कर दिया ।

माता यशोदा ने देखा कि उसके दोनों बेटे ऋषि गर्ग के लिए बनाए गए खीर ख़त्म कर दिए ।मा बहुत शर्मिन्दा हुईं। फिर उन्होंने गुरु के लिए खिचड़ी बनाई।और दोनों बेटों को घर में बंद कर दिया । फिर जब गर्ग ऋषि ने माला जप शुरू किया तब फिर वे दोनों आ गये। खिचड़ी खाना शुरू किया तभी ऋषि का जप ख़त्म हुआ ।सामने देखा तो वे उन्हें देखते ही गदगद हो गए । कहा कि जिस भगवान का हम भोग लगा कर उनका प्रसाद पाते थे उसे आज अपने हाथ से खिलाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ।

कथा में भगवान श्री कृष्ण की अनेक लीलाओं का वर्णन किया गया ।आज के इस भागवत कथा में रामभद्राचार्य विश्व विद्यालय चित्र कूट के कुलपति श्री शिशिर पांडेय, विंध्याचल के दीनबंधु महाराज, सहित कई अन्य गणमान्य लोग तथा भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दहीहंडी उत्सव के दौरान ईंट का कॉलम गिरा, 7 साल के बच्चे की मौत।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मालाड पश्चिम के मालवणी इलाके में...

मुंबई में कोडीन फॉस्फेट मिश्रित कफ सिरप की तस्करी का पर्दाफाश, 367 बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल...

मुंबई उपनगर में हेरोइन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 64.60 लाख रुपये की हेरोइन जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई और उपनगरों में मादक...