मुंबई वार्ता/ हरीशचंद्र पाठक

गोवंडी के कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड नगर में गत दिनों एकीकृत बाल विकास प्रकल्प देवनार के अंतर्गत आंगनवाड़ी क्रमांक 114 की ओर से प्रथम महिला शिक्षिका क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले की जयंती का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया .
इस मौके पर मुंबई कांग्रेस सचिव डॉ. सत्तार खान प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन कुरहाड़े सर, भाकरे मैडम के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आयोजक श्रीमती लक्ष्मी जोशी, अर्चना दांडगे, नेहा गायकवाड, अनिता पदयाची, अनिता मोरे, संगीता अंभोरे, सुप्रिया राव, रंजना देवकुले, रंजना सावंत, सुमिति वाघमारे, मनीषा वाघमारे, परिणीता भिसे, सुनीता वाघमारे, संतोषा सर्वोडे, रत्ना यादव आदि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने कड़ी मेहनत की थी.। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आंगनबाडी सेविकाएं उपस्थित थीं।


