सतीश सोनी/मुंबई वार्ता
नवी मुंबई में एटीम से पैसे निकालने के बाद हुए विवाद के पश्चात दोस्त की हत्या करने वाले आरोपियों को नवी मुंबई की रबाले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।
रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील वाघमारे ने बताया कि 21 जनवरी को हमारे यहां एक युवक के खोने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । उसकी खोज चल ही रही थी कि हमें दीघा के यादव नगर में एक डेड बॉडी पड़ी होने की खबर मिली थी । उस डेड बॉडी को जब वाशी के महानगर पालिका अस्पताल ले गए और परिजनों ने उसकी पहचान कर ली।
इसके पश्चात पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने मृतक के अकाउंट से पैसे निकाले थे जिसपर उसने अपना विरोध दर्ज करवाया था । उसी के चलते दोनों दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी थी ।


