मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

प्रसिद्ध अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को हाल ही में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। इस परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष वसीम ख़ान के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के प्रति अपने आप को समर्पित कर देने वाले पद्मश्री से सम्मानित एडवोकेट *उज्ज्वल निकम* से मिलकर उन्हें राज्यसभा में मनोनीत होने पर बधाई दी।


इस अवसर पर मुंबई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री एगनेलो फ़र्नांडीज़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मुंबई के उपाध्यक्ष मौलाना अब्दुल बारी ख़ान उत्तर पश्चिम ज़िला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हुसेन पठाण ,अनिकेत निकम चाँदीवली विधानसभा वॉर्ड क्रमांक १५८ के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ,बशीर ख़ान , आदिल ख़ान संजय मौर्या , शशि मौर्या , शाहनवाज़ पठाण सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेक लोग उपस्थित थे।


एडवोकेट उज्ज्वल निकम को बधाई देते हुए वसीम ख़ान ने कहा कि इस देश के उच्च सदन में निकम साहब जैसे क़ाबिल व्यक्ति का होना बहुत ज़रूरी है जो समाज में दबे कुचले बेसहारा ज़रूरत मंद लोगों की समस्याओं से अवगत है।


