एम आई डी सी म्हापे पारधी बस्ती में मेडिकल कैंप का आयोजन।

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

आदिवासी पारधी महासंघ और लक्ष्मी देवी आदिवासी पारधी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष एकनाथ पवार के नेतृत्व में गत दिनों पारधी वाडी, अडवली भुतवली, एम आई डी सी . महापे, घनसोली, नवी मुंबई में स्वास्थ्य जांच के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया।यह मेडिकल कैंप कल्पतरु फाउंडेशन और तारा नेत्रालय के सहयोग से लगाया गया था।

इस कैंप का मुख्य उद्देश्य पारधी बस्ती में रहने वाले बीमार और शारीरिक समस्या से परेशान लोगों की जांच करके उन्हें सही इलाज और मार्गदर्शन देना था। इस मेडिकल कैंप में डायबिटीज, बी.पी. आंख थायराइड जैसी बीमारियों की जांच की गई।

बता दें कि अनेक बार पैसे की दिक्कत या जानकारी न होने की वजह से लोग समय पर इलाज नहीं करवा पाते। ऐसे लोगों की मदद करना और स्वास्थ्य को बेहतर बनाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य था।इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने मेडिकल कैंप का फायदा उठाया। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और उन्हें जरूरी दवाएं और निरोगी जीवन जीने के लिए मार्गदर्शन दिया।इसके साथ ही संतोष एकनाथ पवार पारधी समाज के हर तरह के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

पारधी समाज को विकास की मुख्य धारा में लाने के लिए छोटे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देना युवाओं को रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराना और महिलाओं को सक्षमीकरण बनाना,समाज में गैर-कानूनी और गलत धंधों को बंद करना,साथ ही समाज में पढ़ाई-लिखाई और जागरूकता बढ़ाना।उनके ईमानदार और समाज के लिए फ़ायदेमंद कामों की वजह से, कई सामाजिक संगठन उनसे जुड़ रहे हैं। जिसके कारण आज आदिवासी पारधी बस्ती में अच्छे बदलाव देखे जा रहे हैं।

समाज की भलाई के लिए किए गए इस काम का सारा श्रेय संतोष एकनाथ पवार को जाता है। संतोष पवार पारधी समाज के विकास के लिए तरह तरह के उपक्रमों का आयोजन करते आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

12 वर्षों में भारत आत्मनिर्भर और विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना : देवेंद्र फडणवीस।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में...

मुंबई में सैनिटरी व विशेष कचरा संग्रहण सेवा का विस्तार, 9 हजार से अधिक संस्थान जुड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के घनकचरा प्रबंधन...

विद्यार्थी जीवन तपस्या का जीवन – बाबा दुबे, टॉपर विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

शिव पूजन पांडेय/मुंबई वार्ता बदलापुर तहसील के शाहपुर...

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- जनता पर महंगाई की दोहरी मार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद...