औरंगजेब की तारीफ मामले पर अबु आसिम आजमी ने दी सफाई.

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र अध्यक्ष एवं विधायक अबु आसिम आजमी ने औरंगजेब की तारीफ करने के मामले पर सफाई देते हुए कहा कि,”मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है। औरंगज़ेब रहमतुल्लाह अलेह के बारे में मैंने वही कहा है जो इतिहासकरों और लेखकों ने कहा है।”

अबु आसिम आजमी ने कहा कि, “मैंने छत्रपति शिवाजी महाराज, संभाजी महाराज या अन्य किसी भी महापुरषों के बारे में कोई अपमानजनक टिपण्णी नहीं की है. लेकिन फिर भी मेरी इस बात से कोई आहत हुआ है तो मैं अपने शब्द, अपना स्टेटमेंट वापस लेता हूँ।”

उन्होंने यह भी कहा कि,”
इस बात को राजनितिक मुद्दा बनाया जा रहा है, और इसकी वजह से महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र को बंद करना मैं समझता हूँ की यह महाराष्ट्र की जनता का नुक्सान करना है।”

ज्ञात हो कि कल विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान अबु आसिम आजमी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ की थी. इस बात से नाराज शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने ठाणे के पुलिस थाने में अबु आजमी के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज करवाया है. जिसके माध्यम से कहा गया है कि अबु आजमी ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

माथाडी यूनियन की आड़ में अंधेरी MIDC में वसूली और आतंक, 11 के खिलाफ MCOCA के तहत कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता अंधेरी ईस्ट के MIDC इलाके में...

नालासोपारा की 112 ग्राम एमडी बरामदगी से खुला 139 करोड़ का अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट, 21 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय नालासोपारा पूर्व में 24 जून को...

SCLR फ्लाईओवर के नीचे नहीं निकल पा रही BEST की डबल-डेकर बसें, ऊंचाई 17 सेंटीमीटर घटाने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा BEST...

मुंबई में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर की जमीन नहीं तलाश पा रही BMC, शहर से बाहर जमीन खरीदने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में आवारा और सामुदायिक कुत्तों...