चुनाव निर्णय अधिकारी ने सरकारी नियमों की अनदेखी की, शाखानिहाय मतदान केंद्रों से इनकार.

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

कुर्ला नागरिक सहकारी बैंक के 16 मार्च 2025 को होने वाले चुनाव में गंभीर अनियमितताएँ सामने आई हैं। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने राज्य सहकारी चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर चुनाव स्थगित करने की माँग की है।

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि चुनाव अधिकारी ने सरकारी नियमों की अनदेखी कर शाखानिहाय मतदान केंद्रों की व्यवस्था करने से इनकार कर दिया है।

राज्य सहकारी चुनाव आयुक्त को लिखे पत्र में अनिल गलगली का कहना है कि महाराष्ट्र सहकारी संस्था (समिति चुनाव) नियम 2014 के नियम 3(ह) के अनुसार, मतदान केंद्रों की संख्या अधिक होनी चाहिए और उन्हें सुविधाजनक स्थानों पर रखा जाना चाहिए। लेकिन चुनाव अधिकारी नितीन दहीभाते ने सिर्फ एक ही स्थान पर मतदान केंद्र रखने का अन्यायपूर्ण निर्णय लिया है। इससे कई सदस्यों को मतदान से वंचित रहना पड़ेगा।

बैंक ने पिछले 20 वर्षों से मतदाता सूची को अपडेट नहीं किया, जिससे हजारों मृत मतदाताओं के नाम अभी भी सूची में मौजूद हैं। इससे फर्जी मतदान की आशंका बढ़ गई है।रविवार, 16 मार्च को रेलवे मेगाब्लॉक होने के कारण ठाणे, वाशी, मुलुंड और भांडुप से आने वाले मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुँचना मुश्किल होगा।अनिल गलगली की माँग की है कि चुनाव को तत्काल स्थगित किया जाए।

मतदाता सूची को पूरी तरह से अपडेट कर मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएँ। शाखानिहाय मतदान केंद्र स्थापित किए जाएँ, ताकि सभी सदस्यों को मतदान का अवसर मिले। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित किया जाए।अन्यथा, इस चुनाव को सहकारी संस्था नियमों का उल्लंघन करने वाला और गड़बड़ी को बढ़ावा देने वाला चुनाव माना जाएगा, ऐसा कड़ा संदेश अनिल गलगली ने दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

माथाडी यूनियन की आड़ में अंधेरी MIDC में वसूली और आतंक, 11 के खिलाफ MCOCA के तहत कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता अंधेरी ईस्ट के MIDC इलाके में...

नालासोपारा की 112 ग्राम एमडी बरामदगी से खुला 139 करोड़ का अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट, 21 गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय नालासोपारा पूर्व में 24 जून को...

SCLR फ्लाईओवर के नीचे नहीं निकल पा रही BEST की डबल-डेकर बसें, ऊंचाई 17 सेंटीमीटर घटाने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की सार्वजनिक परिवहन सेवा BEST...

मुंबई में आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर की जमीन नहीं तलाश पा रही BMC, शहर से बाहर जमीन खरीदने की तैयारी।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में आवारा और सामुदायिक कुत्तों...