कांग्रेस से समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को जोड़ने के लिए ‘टैलेंट हंट’ अभियान।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नए और विशेषज्ञ चेहरों को अवसर देने के उद्देश्य से देशभर में ‘टैलेंट हंट’ अभियान शुरू किया है। कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने की इच्छा रखने वाले समाज के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व विधायक हरि शंकर गुप्ता ने दी।

राजीव गांधी भवन में आयोजित पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए हरि शंकर गुप्ता ने बताया कि यह अभियान तीन चरणों में संचालित किया जाएगा।15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।इसके बाद आवेदनों की छंटनी की जाएगी।अंतिम चरण में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, अनुभवी पत्रकारों और समाज के विशेषज्ञों की समिति द्वारा प्रत्यक्ष साक्षात्कार लिए जाएंगे, जिसके आधार पर अंतिम चयन होगा।

उन्होंने कहा कि देशभर से इस अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। चयनित उम्मीदवारों को कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने का अवसर मिलेगा। उन्हें प्रवक्ता, सोशल मीडिया और विभिन्न शोध कार्यों से जोड़ा जाएगा। कांग्रेस की विचारधारा को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के लिए नए चेहरों को आगे लाने का यह प्रयास है। गुप्ता ने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस ने कहा कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षाताई गायकवाड़ के नेतृत्व में टैलेंट हंट कमेटी का गठन किया गया है। इस अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए मुंबई के सभी जिलों में समन्वय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है और इससे पार्टी की विचारधारा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेगी। इस अभियान से चयनित प्रतिभाओं का पार्टी को निश्चित रूप से लाभ होगा।

पत्रकार परिषद में मुंबई कांग्रेस के प्रवक्ता निजामुद्दीन राईन, शकील चौधरी, अनुसूचित जाति विभाग मुंबई के अध्यक्ष सुभाष भालेराव सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related