कांदिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 50 से ज्यादा लोगों को काटने का आरोप।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता


मुंबई के कांदिवली पूर्व स्थित 90 फीट रोड इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शिवालय, शिवालिक, सत्यम और गायत्री शिवम् इमारतों के परिसर में रहने वाले लोग दहशत में हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में घूमने वाले चार से पांच आवारा कुत्तों में से दो कुत्तों ने अब तक 50 से अधिक लोगों को काट लिया है।


इस घटना के बाद छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और डिलिवरी कर्मचारी भय के माहौल में जी रहे हैं। स्थानीय नागरिकों, जिनमें सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सुदेश रासकर और कर्नल कावल गिरीधर शामिल हैं, ने आरोप लगाया कि कई शिकायतों के बावजूद पालिका प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
निवासियों के अनुसार, बीएमसी के आर-नॉर्थ विभाग के डॉग कंट्रोल विभाग ने 9 मई और 12 मई को दो आक्रामक कुत्तों को पकड़कर ले जाया था। लेकिन आरोप है कि उन्हीं कुत्तों को 18 मई को फिर से उसी इलाके में छोड़ दिया गया।


स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने इस मामले में 7 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए आदेश की प्रति संबंधित अधिकारियों को सौंपी थी। इसके अलावा मंत्री, विधायक और नगरसेवक स्तर पर भी शिकायत की गई, लेकिन पालिका अधिकारी कथित रूप से लोगों को गुमराह कर रहे हैं और उचित जवाब नहीं दे रहे।


मंगलवार सुबह इलाके के एक उद्यान में काम कर रहे माली पर एक काले रंग के आवारा कुत्ते ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। डॉक्टरों ने गहरे घाव होने के कारण उसे इंजेक्शन देकर रातभर अस्पताल में निगरानी में रखने की सलाह दी है।


स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को देखते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाए और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

पश्चिम बंगाल के फायरिंग और ब्लास्ट केस के मुख्य आरोपी मुंबई से गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई अपराध शाखा ने पश्चिम बंगाल...

पीवीएस कप में होगा पत्रकारों और अन्य का रोमांचक क्रिकेट मुकाबला।

मुंबई वार्ता संवाददाता पत्रकार विकास संघ द्वारा रविवार 31...