मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पालघर जिले के कासा पुलिस स्टेशन परिसर में एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहां एक कांस्टेबल ने जांच के लिए बुलाई गई एक महिला का यौन उत्पीड़न किया। कांस्टेबल का नाम शरद बोगड़े है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी कांस्टेबल बुगड़े को लोकल क्राइम ब्रांच टीम ने हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पालघर जिले के कासा पुलिस स्टेशन में महिलाओं की सुरक्षा को कलंकित करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कासा पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल शरद बोगड़े पर शिकायत की जांच करने आई महिला का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में , डहाणू पुलिस स्टेशन में , जीरो नंबर के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस कांस्टेबल बोगड़े पर यौन उत्पीड़न समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और बताया गया है कि केस को आगे की जांच के लिए कासा पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया है और कासा पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर अविनाश मांडले का तुरंत जिला मुख्यालय में ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर अमर पाटिल को कासा पुलिस स्टेशन का पूरा चार्ज दिया गया है।



रक्षक बना भक्षक