किसान पैकेज, कर्जमाफी और लाड़की बहन योजना पर भाजपा-महायुती सरकार ने जनता के साथ की धोखाधड़ी, जनता के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगेंगे: रमेश चेन्नीथला।

Date:

■ निर्वाचन घोटाले के मुद्दे पर कल कांग्रेस समेत अन्य दलों का शिष्टमंडल चुनाव आयोग से मिलेगा, मनसे के संबंध में किसी से कोई चर्चा नहीं हुई है।

■ कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर कमिटी की बैठक में स्थानीय चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा, गठबंधन का निर्णय स्थानीय स्तर पर ही होगा।

मुंबई वार्ता संवाददाता

महायुती सरकार ने राज्य के किसानों, लाड़की बहनों और बेरोजगारों के साथ घोर धोखाधड़ी की है। किसान जब संकट में हैं, तब उन्हें ठोस राहत देने के बजाय सरकार ने पुरानी योजनाओं को जोड़कर एक फर्जी पैकेज घोषित किया है। किसान कर्जमाफी पर भी सरकार कुछ नहीं बोल रही है। “लाड़की बहन” योजना के तहत 2100 रुपये देने की बात कही गई थी, लेकिन सरकार इस पर चुप है। राज्य की जनता के मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी आंदोलन और मोर्चों के माध्यम से सरकार से जवाब मांगेगी, ऐसा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव और महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्नीथला ने कहा।

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी की पॉलिटिकल अफेयर कमिटी की बैठक प्रभारी रमेश चेन्नीथला की प्रमुख उपस्थिति और प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की अध्यक्षता में तिलक भवन में संपन्न हुई।

बैठक में विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार, पूर्व मुख्यमंत्री सुशीलकुमार शिंदे, कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य बालासाहेब थोरात, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, माणिकराव ठाकरे, कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य नसीम खान, सांसद प्रणिती शिंदे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा सांसद वर्षा गायकवाड़, एआईसीसी सचिव बी. एम. संदीप, यू. बी. व्यंकटेश, पृथ्वीराज साठे, रविंद्र दळवी, मैथ्यू एंटनी, विधानसभा के उपनेता आ. अमीन पटेल, सांसद डॉ. कल्याण काले, प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश पाटील, मोहन जोशी, वजाहत मिर्झा, सिद्धार्थ हत्ती अंबीरे, युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शिवराज मोरे, इंटक अध्यक्ष कैलाश कदम आदि उपस्थित थे।

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए रमेश चेन्नीथला ने कहा कि लाड़की बहन योजना के लिए महायुती सरकार के पास धन नहीं है। सरकार आदिवासी विकास और सामाजिक न्याय विभाग के फंड को इस योजना के लिए मोड़ रही है, जिससे पिछड़े वर्गों की कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। महिलाओं के वोट पर नज़र रखते हुए 2100 रुपये देने की घोषणा की गई, लेकिन 1500 रुपये देने में भी सरकार की सांस फूल रही है। किसानों को नुकसान की भरपाई के तौर पर प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये की मांग की गई थी, लेकिन सरकार ने बहुत ही तुच्छ मदद दी।

चुनाव प्रचार के दौरान महायुती ने किसानों से कर्जमाफी का वादा किया था, लेकिन अब इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। यह सरकार किसान विरोधी है। बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है।धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिशचेन्नीथला ने आगे कहा कि राज्य की जनता के गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए महायुती सरकार जानबूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रही है। सत्ताधारी दल के कुछ लोग धार्मिक तनाव फैलाने की साजिश रच रहे हैं, जिससे महाराष्ट्र की सामाजिक शांति भंग हो सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री इस पर मौन हैं।

चुनाव आयोग से शिष्टमंडल मिलेगाकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव में हुए घोटाले का सबूतों सहित खुलासा किया है, लेकिन चुनाव आयोग ने उस पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस घोटाले पर अन्य दलों ने भी शिकायतें दर्ज की हैं। इसी मुद्दे पर कल कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों का शिष्टमंडल चुनाव आयुक्तों से मिलेगा।

इस शिष्टमंडल में कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य वरिष्ठ नेता बालासाहेब थोरात, मुंबई कांग्रेस अध्यक्षा सांसद वर्षा गायकवाड़, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गट) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता शामिल होंगे।मनसे पर कोई चर्चा नहीं हुईराज ठाकरे से संबंधित सवाल पर चेन्नीथला ने कहा कि मनसे के विषय पर कांग्रेस पार्टी में किसी भी प्रकार की चर्चा नहीं हुई है। मित्र दलों के साथ भी इस विषय पर कोई बातचीत नहीं हुई। स्थानीय स्वराज संस्थाओं के चुनाव में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वबळ (अपने दम पर) लड़ना चाहते हैं, लेकिन गठबंधन या युति करने का निर्णय स्थानीय स्तर पर ही लिया जाएगा, ऐसा चेन्नीथला ने स्पष्ट किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का कांग्रेस में प्रवेशराष्ट्रवादी कांग्रेस के जालना जिला अध्यक्ष अब्दुल रशिद अब्दुल अजीज ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रभारी रमेश चेन्नीथला और प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर एआईसीसी सचिव बी. एम. संदीप, सांसद डॉ. कल्याण काळे, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन जोशी, एम. एम. शेख और वरिष्ठ प्रवक्ता अतुल लोंढे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

स्वानंद बाबा आश्रम में मनाई गई गुरुपूर्णिमा।

मुंबई वार्ता संवाददाता ठाणे येऊर स्थित पपू स्वानंद...

आईआईटी बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

मुंबई वार्ता संवाददाता आईआईटी बॉम्बे परिसर स्थित हॉस्टल में...