मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई और उसके करीबी साथी को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे अमेरिका से भारत लाया गया है। वह २०२२ से फरार था।अनमोल बिश्नोई कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में गिरफ्तार १९वां आरोपी है।


अनमोल ने २०२०-२३ के दौरान देश में अलग-अलग आतंकवादी गतिविधियों में आतंकवादी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय रूप से मदद की। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने मार्च २०२३ में उसके खिलाफ चार्जशीट दायर की।अमेरिका में रहने वाला अनमोल बिश्नोई अपने दूसरे साथियों के साथ मिलकर गैंग को सक्रिय रूप से चला रहा था। वहीं से वह देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था। वह गैंग के गैंगस्टरों और दूसरे साथियों को रहने की जगह और दूसरी सुविधाएं देता था। वह विदेश के दूसरे अपराधियों की मदद से भारत में फिरौती की रकम भी इकट्ठा करता था।


अनमोल के खिलाफ पूरे देश में ३२ केस दर्ज हैं, जिनमें सबसे ज़्यादा राजस्थान में दर्ज हैं। इनमें एक्सटॉर्शन, किडनैपिंग और मर्डर जैसे गंभीर क्राइम शामिल हैं। बिश्नोई देश के ज़्यादातर राज्यों में क्राइम का आरोपी है और हर कोई जांच के लिए उसकी कस्टडी लेने की कोशिश कर रहा है।अनमोल बिश्नोई एक्टर सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग और एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी के मर्डर का मेन आरोपी था।


मुंबई क्राइम ब्रांच ने सेंट्रल एजेंसियों को इन्फॉर्म किया है कि उसे इन दोनों क्राइम में कस्टडी में लिया जाए। अनमोल को घर वापस लाने से पुलिस को कई ज़रूरी क्राइम सॉल्व करने में मदद मिलेगी।



Good