मुंबई वार्ता संवाददाता

कुणबी समाज विकास संघ द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन मनपा शाला, गौशाला रोड़, मुलुंड प. पर किया गया lसमारोह की अध्यक्षता विनायक घानेकर ने किया l


इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में 112 युवाओं, युवतियों ने रक्तदान किया l


इस अवसर पर समाज के 40 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ सचिन सिंह (अध्यक्ष युवा ब्रिगेड असोसिएशन ),राजोल संजय पाटील (युवा सेना नेता), समाजसेविका रुपाली पंकज सूबेदार ने पुरस्कार, सम्मान पत्र देकर किया l


समारोह के आयोजन में कुणबी युवा मंडल, महिला मंडल, वर वधु सूचक मंडल के सभी पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला l


