कुरार का होम मिनिस्टर:मालाड (पूर्व) में आयोजित होगा ‘गृहलक्ष्मी खेल महोत्सव 2025’ कार्यक्रम।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

बीजेपी के बीएमसी के पूर्व गटनेता विनोद मिश्रा ने 10 दिसंबर से 16 दिसंबर 2025 तक कूरार, मालाड (पूर्व) में ‘गृहलक्ष्मी खेल महोत्सव 2025’ का आयोजन किया है। यह उत्सव महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान का सम्मान करने के लिए है।

यह कार्यक्रम गृहिणियों और वार्ड 43 की महिला निवासियों को अपनी कला दिखाने, मनोरंजनात्मक खेलों में भाग लेने और आकर्षक पुरस्कार जीतने का एक मंच प्रदान करता है। महिलाएं अपने परिवारों की आधारशिला होती हैं, और यह महोत्सव उनके योगदान का सम्मान करने के लिए है।

यह कार्यक्रम सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य सभी महिलाओं को एकजुट कर आनंद देना है, ऐसा बीजेपी के पूर्व गटनेता और वार्ड क्र. 43 के पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा ने कहा।यह कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा और वार्ड के छह अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिससे महिलाओं को अधिक से अधिक भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस कार्यक्रम का समापन 16 दिसंबर 2025 को वीर सावरकर मैदान पर होगा। इसमें पहले विजेता को एक रेफ्रिजरेटर, दूसरे विजेता को वॉशिंग मशीन, और तीसरे विजेता को माइक्रोवेव ओवन मिलेगा।हर दिन पांच भाग्यशाली महिलाओं को पारंपरिक ‘पैठणी साड़ी’ एक लकी ड्रॉ के माध्यम से जीतने का मौका मिलेगा, और अंतिम दिन 50 विजेताओं का चयन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक भाग लेने वाली महिला को उनके योगदान के लिए एक गिफ्ट हैम्पर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई में बड़ा खाद्य पैकेजिंग रैकेट पकड़ा गया, 76.51 लाख रुपये का माल जब्त।

■ मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट बदलकर बेचा जा रहा...