मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने कुर्ला, गोवंडी, मझगांव, बोरीवली, वकोला इलाकों में विभिन्न प्रकार के ड्रग्स बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।
ड्रग्स की बिक्री की सूचना मिलने के बाद, पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल के अधिकारियों ने वकोला इलाके में कार्रवाई की और एक नाइजीरियाई व्यक्ति से ५२३ ग्राम कोकीन जब्त की। इसकी कीमत ५ करोड़ २३ लाख रुपये है, जबकि एमडी बेचने वाले पांच लोगों को कुर्ला-सीएसटी, मझगांव, घोड़ापदेव, बोरीवली इलाकों से गिरफ्तार किया गया है।


एंटी-नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर इकाई ने एक अंतरराज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ किया है और उनके पास से २४,९०० मनोरोग दवाएं जब्त की हैं।इस ड्रग की कीमत १.३५ करोड़ रुपये है और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इन सभी कार्रवाइयों के दौरान करीब सात करोड़ रुपये की ड्रग्स ज़ब्त की गई है।



Very good