पुष्कर में होगा 8 मार्च से गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ : राजेश चुरा।

Date:

■ बीकानेर में स्वामीश्री प्रखरजी महाराज की अध्यक्षता में महायज्ञ की तैयारियों पर विशेष सभा 15 को

बीकानेर। संजय जोशी/मुंबई वार्ता

गायत्री शक्तिपीठ (मणिवेदिका पीठ), पुष्कर में यज्ञ सम्राट पूज्य स्वामीश्री प्रखरजी महाराज के पावन सान्निध्य में 200 कुण्डीय शत (100) गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ का आयोजन 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक होना सुनिश्चित हुआ है। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों को लेकर 15 अक्टूबर 2025 को धरणीधर मंदिर रंगमंच, बीकानेर में विशेष विचार-विमर्श सभा आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता स्वयं पूज्य स्वामीश्री प्रखरजी महाराज करेंगे।

कार्यक्रम को अंतिम रुप देने हेतु आयोजन के संयोजक राजेश चुरा और विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव भंवर पुरोहित के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों का निर्धारण तथा अधिकतम विप्रजनों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सभा स्थल धरणीधर रंगमंच में सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। राजेश चुरा ने बताया कि प्रखरजी महाराज बीकानेर 15 अक्टूबर की सभा में सम्मिलित होंगे, जहाँ उनका स्वागत बीकानेर के वेदपाठी विद्यार्थियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा।

भंवर पुरोहित एवं धनसुख सारस्वत ने बताया कि बीकानेर शहर ही नहीं, बल्कि आसपास की तहसीलों और गाँवों तक समाजजनों को सूचना दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक विप्रजन इस पावन आयोजन में सम्मिलित हो सकें।

बैठक में दीपक हर्ष (प्रदेश संगठन महामंत्री), नारायण पारीक (प्रदेश सचिव), किशन जोशी (जिला अध्यक्ष), अमित व्यास (जिला संगठन महामंत्री), चंद्रकला आचार्य (जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), दिनेश ओझा (प्रदेश संगठन महामंत्री), रमेश उपाध्याय, नरेश पुरोहित, तन्नू काका, पंकज पीपलवा (जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), श्रीप्रकाश उपाध्याय एवं विजय पाईवाल (युवा प्रकोष्ठ) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि यह महायज्ञ अधिकतम सहभागिता के साथ सफल बनाया जाएगा और इसे राष्ट्र निर्माण एवं विश्व कल्याण का प्रेरक आयोजन बनाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नेस्को ड्रग्स पार्टी केस में बड़ी कार्रवाई: टिटवाला से महिला गिरफ्तार, 5,000 एक्स्टेसी गोलियां जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के सामने...

मुंबई में किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, 1 अगस्त से 60 दिनों के लिए लागू हुआ नया आदेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और...

सेंट्रल रेलवे स्थानीय लोकाधिकार सेना के कार्याध्यक्ष बने भाई आंग्रे।

मुंबई वार्ता संवाददाता रेल कर्मचारियों के हितों के लिए...