बेंगलूरु के पवन मांडोत बने अभातेयुप अध्यक्ष।

Date:

■ अहमदाबाद में 59वें राष्ट्रीय अधिवेशन “एकत्व” में आचार्यश्री महाश्रमणजी ने दिया आशीर्वाद.

बेंगलूरु।संजय जोशी/मुंबई वार्ता

तेरापन्थ धर्मसंघ के आचार्यश्री महाश्रमणजी के पावन सान्निध्य में एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (अभातेयुप) के तत्वावधान में प्रेक्षा विश्व भारती कोबा अहमदाबाद में 59वें राष्ट्रीय अधिवेशन “एकत्व” का आयोजन हुआ। इस अधिवेशन में पूज्य गुरुदेवश्री ने चितम्बा निवासी बेंगलूरु प्रवासी स्व. हीरालालजी मांडोत के सुपुत्र पवन मांडोत को अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतु मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

पवन मांडोत पूर्व में अभातेयुप में संगठनमंत्री, महामंत्री, उपाध्यक्ष के रुप में अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके है। मांडोत के सेवा समर्पण को देखते हुए ही परम पूज्य गुरुदेवश्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नव दायित्व का निर्वहन करने हेतु मनोनय किया। उल्लेखनीय है कि मांडोत का परिवार बहुत ही धार्मिक संस्कारित परिवार है। स्व. हीरालाल मांडोत के तीन सुपुत्रों में अरविंद मांडोत आचार्य महाश्रमण युवा व्यक्तित्व पुरस्कार से अलंकृत है एवं सीपीएस के राष्ट्रीय सलाहकार हैं। वहीं हिम्मत मांडोत वर्तमान में अखिल भारतीय तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रुप में धर्मसंघ में अपनी सेवाएं दे रहे है।

अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश डागा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष पवन मांडोत को अध्यक्ष पद हेतु शपथ दिलायी। तत्पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष पवन मांडोत ने अपने पदाधिकारियों की टीम में उपाध्यक्ष प्रथम अनन्त बागरेचा, उपाध्यक्ष द्वितीय अभिनंदन नाहटा, महामंत्री सौरभ पटावरी, सहमंत्री प्रथम पवन नोलखा, सहमंत्री द्वितीय अंकुर लूणिया, कोषाध्यक्ष विकास बोथरा, संगठनमंत्री रोहित कोठारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा करते हुए उन्हें शपथ दिलायी।

अमित दक ने बताया कि नवमनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष मांडोत व संगठन मंत्री कोठारी के गृहनगर आगमन पर अभातेयुप के पूर्व अध्यक्ष विमल कटारिया व पारिवारिक जन के साथ बड़ी संख्या में युवावर्ग टीम ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नेस्को ड्रग्स पार्टी केस में बड़ी कार्रवाई: टिटवाला से महिला गिरफ्तार, 5,000 एक्स्टेसी गोलियां जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के सामने...

मुंबई में किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, 1 अगस्त से 60 दिनों के लिए लागू हुआ नया आदेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और...

सेंट्रल रेलवे स्थानीय लोकाधिकार सेना के कार्याध्यक्ष बने भाई आंग्रे।

मुंबई वार्ता संवाददाता रेल कर्मचारियों के हितों के लिए...