मुंबई वार्ता संवाददाता

केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल(स्वास्थ्य एवं परिवारकल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री)के मुंबई आगमन पर युवा ब्रिगेड एसोसिएशन,मुंबई के अध्यक्ष डॉ.सचिन सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवक डॉ.बाबूलाल सिंह,पनवेल के सुप्रसिद्ध अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ.सुभाष सिंह,डॉ.एस.आर.वर्मा,संतोष विश्वकर्मा , अरूण दीक्षित,राजेश रंजीत एवं घनश्याम गुप्ता ने भी मंत्री महोदया का सम्मान किया।
मंत्री महोदया एक प्रतिष्ठित अखबार के स्वास्थ्य समिट में मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक्टर्स,समाज सेवक एवं समाज सेवी संस्थाओं को सम्मानित करने मुंबई आई थी।


