हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता, फिल्म निर्माता, इंडिया मीडिया लिंक के प्रमुख,वरिष्ठ पत्रकार के रवि. की माता यशोदा शिवाजी दुपारगुडे का गुरुवार, 12 जून, 2025 को वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया।


रविवार, 15 जून को घाटकोपर के गरोडिया नगर स्थित ‘लैवेंडर बाग’ सभागृह में उनका पुण्याणुमोदन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।इस अवसर पर फिल्म उद्योग के कई कलाकारों के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक और कामगार क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने मातोश्री यशोदा शिवाजी दुपारगुडे को श्रद्धांजलि अर्पित की।


