घाटकोपर में सुरक्षा दीवार ढही।

Date:

हरीशचंद्र पाठक/मुंबई वार्ता

मुंबई में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रविवार की रात को जब बरसात तेजी से हो रही थी, उस दौरान घाटकोपर के इंदिरानगर 2 में सिद्धेश्वर चॉल में सुरक्षा दीवार सुबह करीब 3 बजे ढह गई।

इस चॉल में 10/15 घर हैं और दीवार दो घरों के पास ढह गई, जिससे घर के पास बड़ी मात्रा में पत्थर गिरे।

विजय जायसवाल नामक व्यक्ति को रात में ही दमकल विभाग के अधिकारियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी तरह की जनहानि या घरों को नुकसान नहीं पहुंचा है।

इस चॉल में आधी सुरक्षा दीवार रात में ढह गई और कुछ दीवारें ढहने की स्थिति में हैं। चॉल में छोटे बच्चे खेलते हैं और चूंकि नागरिकों की आवाजाही बहुत रहती है। सौभाग्य से दीवार रात में ढह गई, वरना दुर्घटना घटित हो सकती थी। वहीं इस चॉल के नागरिकों ने मांग की है कि मनपा शेष सुरक्षा दीवार, जो ढहने की स्थिति में है, को गिरा दे और नई सुरक्षा दीवार बनाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

एक साल से लंबित भुगतान के विरोध में मेडिकल सप्लायर्स का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र में सरकारी अस्पतालों को दवाइयां...

जोगेश्वरी की छह मंजिला इमारत में मीटर केबिन में लगी आग, 11 लोग घायल; दो को कूपर अस्पताल रेफर किया गया।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता जोगेश्वरी (पश्चिम) के वैषाली नगर स्थित...

हमके लागे डरिया सखी न..

सुरेश मिश्र/कवि/मुंबई वार्ता मुंबई में चारों तरफ पानी ही...