“क्योंकि सास भी कभी बहू थी” सिरियल के कलाकार और फिल्म प्रोड्यूसर को मिली गैंगस्टर रवी पुजारी से धमकी।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

“क्योंकि सास भी कभी बहू थी” के कलाकार मुकेश भारती और फिल्म निर्माता मंजू भारती को गैंगस्टर रवी पुजारी ने जान से मारने की धमकी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” के कलाकार मुकेश भारती और फिल्म निर्माता मंजू भारती को गैंगस्टर रवी पुजारी द्वारा हफ्ता वसूली के लिए धमकी दी जा रही है। मंजू भारती अपनी फिल्म “वसूली” की शूटिंग के लिए हाल ही में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद गई थी। उसी समय उन्हें रवी पुजारी ने हफ्ता वसूली के लिए धमकाया। उन्होंने गाजियाबाद में एक एफआईआर दर्ज करायी है। मुंबई आने के बाद भी धमकी का सिलसिला रुक नहीं रहा है इसीलिए आज दोनों शख्स वर्सोवा जा रहे हैं।आज 3 बजे के करीब वर्सोवा पुलिस थाने शिकायत दर्ज कराने दोनों लोग पहुंचने वाले हैं।

ज्ञात हो कि माफिया सरगना छोटा राजन के पूर्व सहयोगी, रवी पुजारी को 2019 में सेनेगल की राजधानी डकार से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह बुर्किना फासो पासपोर्ट रखने वाले एक कथित व्यवसायी एंथनी फर्नांडीस के रूप में दोहरी जिंदगी जी रहा था। वह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ वहां स्थानांतरित हो गया था, सभी ने ईसाई पहचान अपना ली थी।

56 वर्षीय डॉन रवी पुजारी, जो वर्तमान में बेंगलुरु जेल में बंद है, को फरवरी 2020 में पश्चिम अफ्रीकी देश से प्रत्यर्पित किया गया था। उसके प्रत्यर्पण की शर्तों के तहत, भारत को शुरू में उसके खिलाफ महाराष्ट्र में दर्ज 52 आपराधिक मामलों में से केवल दस में मुकदमा चलाने की अनुमति दी गई थी, जिनमें से अधिकांश मुंबई में थे।

अब, नई मंजूरी, पुलिस के लिए उसके विशाल जबरन वसूली और हत्या नेटवर्क से जुड़े अधिक आरोपों को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त करती है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नौकरी और रहने का झांसा देकर 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार व दो किशोर हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत...

मुंबई में पर्यटन सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने पर बीएमसी का जोर, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर और समग्र सुविधाएं।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त अश्विनी...