मुंबई महानगर पालिका ने की 426 मकानों के लॉटरी की घोषणा।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई महानगरपालिका ने अति निम्न और निम्न आय वर्ग के लिए 426 घरों के लॉटरी की घोषणा की है। इस लॉटरी के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और मुंबई शहर में घरों की चाहत रखने वाले मनपा की वेबसाइट पर आवेदन भर सकेंगे।

इन.घरों हेतु ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 16 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2025 को शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। शुल्क और जमा राशि उसी दिन रात 11.59 बजे तक जमा की जा सकेगी।लॉटरी ड्रॉ के लिए पात्र आवेदकों की सूची 18 नवंबर, 2025 को प्रकाशित की जाएगी। ड्रॉ 20 नवंबर, 2025 को शाम 5 बजे आयोजित किया जाएगा और परिणाम 21 नवंबर, 2025 को घोषित किए जाएंगे।

मनपा की ओर से सूचित किया गया है कि संपूर्ण सूचना पुस्तिका कल यानी 16 अक्टूबर से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। अधिक जानकारी के लिए नागरिक लॉटरी हेल्पलाइन 022-22754553 पर संपर्क कर सकते हैं या bmchomes@mcgm.gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।

मनपा को डीसीआर रूल 15 के तहत 4000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले भूखंडों के डेवलप करने से 800 घर प्राप्त हुए हैं। इसमें से अब तक 500 से अधिक घर मनपा को हस्तांतरित किए गए हैं। पहले चरण में 426 घरों की लॉटरी निकाली जा रही है। सभी घर 300 वर्ग फीट और उससे अधिक कारपेट के हैं। अधिक जानकारी के मनपा मुख्यालय में सहायक आयुक्त (प्रापर्टी विभाग) के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नौकरी और रहने का झांसा देकर 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, मुख्य आरोपी गिरफ्तार व दो किशोर हिरासत में।

मुंबई वार्ता संवाददाता डोंबिवली के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत...

मुंबई में पर्यटन सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने पर बीएमसी का जोर, पर्यटकों को मिलेंगी बेहतर और समग्र सुविधाएं।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त अश्विनी...