खोया प्यार वापस दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी ,दो गिरफ्तार ।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई क्राइम ब्रांच 2 ने खोया प्यार दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 1 अगस्त को पायधुनी पुलिस थाने में शिकायतकर्ता श्रीमती तहाविन इराकी ने घर से सोने के आभूषण और नगदी समेत कुल रू 16.18 लाख की चोरी का मामला दर्ज कराया। इस मामले की छानबीन के दौरान क्राइम ब्रांच 2 को मालूम हुआ कि शिकायतकर्ता की बेटी का किसी लड़के से प्रेम संबंध था। घर वालों के विरोध के कारण दोनों अलग हो गए थे। लड़की ने इंस्टाग्राम पर देखा कि “IRFAN KHANJI ” नामक एप्प बिछड़े प्यार को मिलवाता है। लड़की ने संबंधित एप्प चालकों से संपर्क किया तो मौलवी जैसे प्रतीत होने वाले शख्स ने लड़की से सोने-चांदी के कुछ सामान मांगे।

पूछताछ के दौरान मालूम हुआ कि शिकायतकर्ता की लड़की ने कबूल किया कि घर में चोरी नहीं हुई थी बल्कि उसी ने सारा सोना और कुछ नगदी एप्प चालक को दिया था।मुंबई क्राइम ब्रांच 2 ने तकनीकी के आधार पर जालसाजी करने वाले दो लोगों विकास मेघवाल और मनोज नागपाल को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

सह पुलिस आयुक्त (अपराध) लखमी गौतम, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेश बालकवडे, पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन, एंटी नार्कोटिक्स सेल के मुंबई पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई क्राइम ब्रांच 2 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक दिलीप तेजनकर की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...

दूसरी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे...