रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

विलेपार्ले पश्चिम ईर्ला की शिवसेना शाखा 70 द्वारा आयोजित गणेश मूर्ति चित्र कला प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ कांवेंट हाईस्कूल में पढ़ने वाली 5 वीं कक्षा की छात्रा रुही गुप्ता ने भगवान गणेश की सुंदर आकृति बना कर प्रथम अंक प्राप्त किया ।


इस चित्र कला प्रतियोगिता में पहली से लेकर 10 वीं तक की कक्षा में पढ़ने वाले कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया । शिवसेना शाखा क्रमांक 70 के उप शाखा प्रमुख मनोज मांजरेकर द्वारा आयोजित महागणपति गणेशोत्सव में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था । यह मंडल का 53 वां वर्ष महोत्सव था । रुही गुप्ता को सामाजिक कार्यकर्ता वैशाली सुर्वे, प्रिया मांजरेकर, सेफाली मुरमुरे, गौरी गुरव, तथा सायली मुरमुरे के हाथों सम्मानित किया गया ।


इस अवसर पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पक्ष के विलेपार्ले विधानसभा युवा सेना सचिव हंसराज गुप्ता, शाखा अधिकारी सिद्धेश सुर्वे, शिव सैनिक संतोष वसयीकर, संजय मुरमुरे, प्रतीक भोसले, अनिल दुबे, हार्दिक गोतुला सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।


