श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

वेतन न मिलने से नाराज नायर अस्पताल के सुरक्षा रक्षकों ने काम पर नहीं जाने का निर्णय लिया है।


मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल प्रशासन गत जुलाई महीने से स्मार्ट सुरक्षा रक्षकों का वेतन नहीं दे रहा। इस वजह से सुरक्षा रक्षकों के सामने उदर निर्वाह की समस्या खड़ी हो गई है। इस बात की शिकायत कई बार किए जाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। सभी सुरक्षा रक्षकों ने अस्पताल प्रशासन को पत्र लिखकर 25 अगस्त से हड़ताल किया है। 8 दिन बीत जाने के बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।


इस मामले पर नायर अस्पताल के डीन डॉ शैलेश मोहिते ने कहा कि इस मामले की जानकारी मनपा उपायुक्त उगाडे साहब ही दे सकते हैं। अस्पताल की ओर से सुरक्षा रक्षकों का वेतन नहीं दिया जाता है। मनपा के ठेके के अनुसार पहले ठेकेदार सुरक्षा रक्षकों को वेतन देता है और उसकी स्लिप मनपा में जमा करने के बाद ठेकेदार को संबंधित राशि का भुगतान किया जाता है।


इसी मामले पर मनपा उपायुक्त शरद उगाडे से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका ।



अधिकार न मिलने पर हड़ताल जरूरी है