गणेश विसर्जन जुलूस में अंडे फेंकने वाला 22 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारमुंबई के भायखला में हुई घटना का पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मझगांव में गणेश मंडल के श्री गणेश के आगमन जुलूस के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंडे फेंककर सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने की घटना का भायखला पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दानिश शेर खान (22) को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को मझगांव में गणेश मंडल के श्री गणेश के आगमन जुलूस के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने जुलूस पर अंडे फेंके थे। इस घटना से सार्वजनिक शांति एवं सुव्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति पैदा हुई थी। घटना के संबंध में भायखला पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 और 196 के तहत तत्काल मामला दर्ज किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पांच पुलिसकर्मियों की एक जांच टीम गठित की। टीम ने स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ अन्य स्थानों पर आरोपी की तलाश शुरू की। तकनीकी जांच और उपलब्ध अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान दानिश शेर खान के रूप में हुई। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी दानिश ऑनलाइन ऑर्डर लेकर अंडे घर तक पहुंचाने का व्यवसाय करता है। घटना वाले दिन भी वह अंडे पहुंचाने के लिए रामभाऊ भोगले मार्ग स्थित एक इमारत में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान गणेश जुलूस में चलाए जा रहे पटाखों के धुएं से उसे परेशानी हुई। पुलिस जांच के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर उसने जुलूस की दिशा में अंडे फेंके थे।


पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय के मार्गदर्शक सिद्धांतों का पालन करते हुए कानूनी कार्रवाई की गई और उसे संबंधित अपराध में गिरफ्तार किया गया है।


इस कार्रवाई को मुंबई के पुलिस आयुक्त देवेन भारती, पुलिस सह आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) मनोज कुमार शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त (मध्य प्रादेशिक विभाग) विक्रम देशमाने तथा पुलिस उपायुक्त, मध्य परिमंडल-1 जयंत मीना के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।


जांच एवं आरोपी की गिरफ्तारी की कार्रवाई में एसीपी आग्रीपाड़ा विभाग शशिकांत भोसले, दीपक सावंत, भायखला पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किरण खरात, पुलिस निरीक्षक सचिन शिंदे, पुलिस उपनिरीक्षक सचिन आहाड, अपराध प्रकटीकरण अधिकारी हनुमान सवारे, अशोक नष्टे, एटीसी अधिकारी तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

सड़क चौड़ीकरण के दौरान लोहे की रॉड छात्र के सिर पर लगी, 17 वर्षीय छात्र अस्पताल में भर्ती।

मुंबई वार्ता संवाददाता विद्याविहार पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के...

स्कूल से महज 5 मीटर दूरी पर प्रस्तावित पेट्रोल पंप का विरोध, ऑक्ट्रॉय नाका की 18 एकड़ जमीन का सुझाया गया विकल्प।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुलुंड पूर्व स्थित ऑर्किड इंटरनेशनल...

चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला के एमडी ड्रग्स व्यापार का नया डॉन कौन ?

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में डोंगरी इलाके से एमडी...