गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना के लिए 234 अवैध निर्माण ध्वस्त, बीएमसी की बड़ी कार्रवाई।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

पूर्व और पश्चिम उपनगरों को जोड़ने वाली गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (जीएमएलआर) परियोजना के मार्ग में बाधा बन रहे 234 अवैध निर्माणों को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शुक्रवार को हटाने की कार्रवाई की। यह अभियान टी वार्ड के अतिक्रमण निष्कासन दल द्वारा मुलुंड स्थित अमर नगर और खिंडीपाड़ा क्षेत्र में चलाया गया।


बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, 12.20 किलोमीटर लंबी गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना को चार चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें सड़क, भूमिगत सुरंग और फ्लाईओवर का निर्माण शामिल है। परियोजना के लिए अमर नगर और खिंडीपाड़ा क्षेत्र में कुल 384 निर्माण बाधक बने हुए थे।
गत सप्ताह करीब 150 आवासीय और व्यावसायिक निर्माण हटाए गए थे, जबकि शुक्रवार को शेष 234 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद परियोजना के लिए आवश्यक भूमि को काफी हद तक अतिक्रमण मुक्त कर लिया गया है।


उपायुक्त (परिमंडल-6) के मार्गदर्शन तथा सहायक आयुक्त योगिता कोल्हे के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में बीएमसी के 10 अभियंता, 100 कर्मचारी और 150 निजी श्रमिक शामिल रहे। कार्रवाई के लिए 2 पोकलेन मशीनें, 4 जेसीबी और 10 डंपरों का उपयोग किया गया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अजय जोशी के नेतृत्व में 50 पुलिसकर्मियों का बंदोबस्त भी तैनात किया गया था।


बीएमसी का कहना है कि गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड परियोजना पूरी होने के बाद पूर्व और पश्चिम उपनगरों के बीच यातायात सुगम होगा तथा यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बोरीवली में 10 हजार पेड़ों का AI और LiDAR तकनीक से होगा स्मार्ट मूल्यांकन:- संजय उपाध्याय।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना और...

अधिक मास के अवसर पर डोंबिवली में भव्य विष्णु पंचायतन यज्ञ का आयोजन।

मुंबई वार्ता संवाददाता अधिक ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम) मास के...