विश्व पर्यावरण दिवस पर BJYM मुंबई की ‘पेडल फॉर प्लेनेट’ ग्रैंड साइक्लोथॉन में उमड़ा जनसैलाब, हजारों युवाओं ने लिया हरित भविष्य का संकल्प।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) मुंबई द्वारा आयोजित ‘पेडल फॉर प्लेनेट’ ग्रैंड साइक्लोथॉन का आयोजन शुक्रवार सुबह बोरीवली पूर्व स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और हरित एवं सतत भविष्य के संकल्प को समर्पित इस कार्यक्रम में हजारों युवाओं, खेल प्रेमियों और विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।


साइक्लोथॉन के माध्यम से प्रतिभागियों ने कार्बन उत्सर्जन कम करने, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने और साइकिलिंग को बढ़ावा देने का आह्वान किया। पूरे आयोजन के दौरान “स्वस्थ शहर, हरित भविष्य” का संदेश गूंजता रहा। कार्यक्रम ने युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को भी प्रदर्शित किया।


इस अवसर पर भाजपा मुंबई अध्यक्ष अमित साटम, विधायक संजय उपाध्याय, एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाईक, भाजपा मुंबई महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी, श्वेता परुळेकर, बीएमसी सभागृह नेता गणेश खणकर, स्थायी समिति सदस्य तेजिंदर सिंह तिवाना, उद्यमी सीमा सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित साटम ने कहा कि दुनिया आज ऊर्जा संकट जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा कार पूलिंग, सार्वजनिक परिवहन के उपयोग और विदेशी मुद्रा बचत को लेकर दिए गए संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis के नेतृत्व में मुंबई महानगर क्षेत्र में 350 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क का कार्य जारी है, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का उपयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभदायक है तथा समुद्र के बढ़ते जलस्तर जैसी भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए साइक्लिंग संस्कृति को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।


भाजयुमो मुंबई अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि ‘पेडल फॉर प्लेनेट’ केवल एक साइक्लोथॉन नहीं बल्कि स्वच्छ, हरित और स्वस्थ मुंबई के निर्माण का जनसंकल्प है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, घटते हरित क्षेत्र और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए समाज, विशेषकर युवाओं को आगे आना होगा।
दीपक सिंह ने नागरिकों से अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण करने और पर्यावरण सुरक्षा को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत युवा शक्ति है और जागरूक युवा ही देश को प्रगति के नए आयामों तक पहुंचा सकते हैं।


कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और पर्यावरण के प्रति जागरूक मुंबईकरों को बधाई देते हुए कहा, “आज हम केवल साइकिल का पैडल नहीं चला रहे, बल्कि परिवर्तन के पहिए को आगे बढ़ा रहे हैं। आइए, हरित भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम उठाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बोरीवली में 10 हजार पेड़ों का AI और LiDAR तकनीक से होगा स्मार्ट मूल्यांकन:- संजय उपाध्याय।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना और...

अधिक मास के अवसर पर डोंबिवली में भव्य विष्णु पंचायतन यज्ञ का आयोजन।

मुंबई वार्ता संवाददाता अधिक ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम) मास के...