पर्यावरण की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी।

Date:

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

विश्व में बढ़ रहे तापमान को देखते हुए वृक्षारोपण समय की मांग है। इसे ध्यान में रखकर मुंबई की सामाजिक संस्था प्रभु नयन फाउंडेशन द्वारा इगतपुरी तालुका के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है ।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को इगतपुरी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष आनंद नितिन मवानी ने कहा कि वृक्ष लगाना ही हमारा उद्देश्य नहीं है । बल्कि उसका संवर्धन करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर इगतपुरी वन परिक्षेत्र के अधिकारी श्रीमती कांचन भुसाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं।

इसी तरह ज्येष्ठ नागरिक संघ के संस्थापक अध्यक्ष श्री आर जी परदेशी, अध्यक्ष पूरनचंद लूनावत, एड हीरालाल चांडक, राजेन्द्र पिसे, जितेन्द्र चव्हाण, वृक्ष संवर्धिनी की शीलाताई ठाकूर, अंजूताई परांडे, पूर्व नगर सेविका सीमा जाधव, मीना शिंदे,मावसी भाटी, सरिता लहाने, सांई समिति के नितिन चांडवडकर, पत्रकार विकास पुणेकर, पत्रकार राजू देवलेकर, निखिल कर्पे, प्रवीण भटाटे,बाला पवार,अक्षय करपे राहुल शेट्ये,दीप शिंदे, युवराज एवं स्वराज शिंदे उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर से वृक्ष संवर्धन करने की सामूहिक जिम्मेदारी लेने की प्रतिज्ञा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बोरीवली में 10 हजार पेड़ों का AI और LiDAR तकनीक से होगा स्मार्ट मूल्यांकन:- संजय उपाध्याय।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की संकल्पना और...

अधिक मास के अवसर पर डोंबिवली में भव्य विष्णु पंचायतन यज्ञ का आयोजन।

मुंबई वार्ता संवाददाता अधिक ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम) मास के...