गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (GMLR) परियोजना अंतिम चरण में।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए कई चरणों में फ्लाईओवर परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इसी कड़ी में गोरेगांव के सबसे चर्चित फ्लाईओवर विस्तार परियोजना का काम अब लगभग पूरा हो चुका है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि आखिर यह फ्लाईओवर वाहनों के लिए कब खोला जाएगा।


दरअसल, गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड (GMLR) परियोजना के तहत दिंडोशी कोर्ट से फिल्मसिटी तक बनाए जा रहे 1.2 किलोमीटर लंबे छह लेन वाले उन्नत फ्लाईओवर का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस परियोजना को मुंबई के पूर्व और पश्चिम उपनगरों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग माना जा रहा है।


बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, फ्लाईओवर के अधिकांश पिलर और स्पैन का काम पूरा हो चुका है तथा अब अंतिम फिनिशिंग और एप्रोच रोड का कार्य जारी है। इस पुल के शुरू होने के बाद गोरेगांव से मुलुंड तक का सफर, जो फिलहाल करीब 75 मिनट लेता है, घटकर लगभग 25 मिनट रह जाएगा। इससे दिंडोशी, फिल्मसिटी और आसपास के इलाकों में रोज लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीएमसी ने इस फ्लाईओवर को मई के अंत या जून 2026 की शुरुआत तक यातायात के लिए खोलने का लक्ष्य तय किया है। कुछ रिपोर्टों में 31 मई 2026 तक इसे शुरू करने की बात कही गई है।
यह परियोजना पूरी होने के बाद उत्तर मुंबई के यातायात नेटवर्क को बड़ी मजबूती मिलेगी और ईंधन की बचत के साथ प्रदूषण में भी कमी आने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

यूनेस्को ‘क्रिएटिव सिटी ऑफ फिल्म’ के रूप में मुंबई की पहचान और मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : महापौर रितू तावड़े।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका, यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क...

IPL प्रसारण में “सलाम मुंबई” पर विवाद, भाजयुमो ने उठाई “नमस्कार मुंबई” की मांग।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में आईपीएल मैचों के दौरान...

दूसरी बार ‘संसद रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित होंगे डॉ. श्रीकांत शिंदे।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे...