मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई शहर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार 23 मई 2026 को मुंबई महापौर चषक पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन कीर्ति महाविद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस स्पर्धा में कुल 47 महिला और 100 पुरुष खिलाड़ियों सहित 147 प्रतिभागियों ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया।


प्रतियोगिता का उद्घाटन डेक्कन एज्युकेशन सोसायटी, पुणे के विश्वस्त एडवोकेट नील हेळेकर, कीर्ति महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल मार्कंडेय तथा राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं मुंबई बंदर प्राधिकरण स्थानीय लोकाधिकार समिति के सहसचिव राजेश दुबे के हस्ते संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान स्थानीय शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक महेश सावंत ने भी विशेष रूप से उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण समारोह में मुंबई की महापौर श्रीमती रितू राजेश तावडे के हाथों सम्मानित किया जाएगा।


