गोविंदा ने सुनीता आहूजा के अफेयर वाले आरोपों पर दिया जवाब, बोले- ‘क्या सफलता के लिए अपनों को बदनाम करना जरूरी है ?’

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अभिनेता गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा द्वारा उनके कथित प्रेम-प्रसंगों को लेकर दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। सुनीता ने हाल ही में गोविंदा के युवावस्था में कई अफेयर होने का दावा किया था। अब गोविंदा ने इन आरोपों पर सीधे तौर पर जवाब देते हुए कहा कि सार्वजनिक रूप से अपने ही लोगों के बारे में नकारात्मक बातें करके स्टारडम हासिल करना क्या जरूरी है?
गोविंदा ने कहा कि सुनीता उन्हें प्यार से डांटती भी हैं और उनके हाथ का खाना भी खाते हैं। उन्होंने परिवार में सुनीता की भूमिका की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने घर-परिवार के बच्चों के प्रति हमेशा बहुत स्नेह और जिम्मेदारी दिखाई है।


अभिनेता ने कहा कि कई ऐसी बातें होती हैं, जिन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं कहा जाता। उन्होंने सवाल उठाया कि किसी से दूरी बनाने या अपनी बात रखने के लिए उस पर आरोप लगाना क्या जरूरी है? उनके मुताबिक, लोगों को यह आसान रास्ता लगता है, लेकिन सफलता के लिए अपने ही लोगों की निंदा करना उचित नहीं है।

■ ‘सुनीता तारीफ भी करती हैं और निंदा भी’


गोविंदा ने कहा कि सुनीता पहले उनकी तारीफ करती हैं और फिर उनकी आलोचना करती हैं। अभिनेता ने इस पूरे व्यवहार को अलग नजरिए से देखते हुए कहा कि उन्हें इसमें भी प्यार नजर आता है।

■ सुनीता ने लगाए थे गोविंदा के कई अफेयर के आरोप


सुनीता आहूजा ने हाल ही में रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में गोविंदा के कथित प्रेम-प्रसंगों को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि गोविंदा के युवावस्था में कई अफेयर थे और उस समय उन्होंने कई बातों को नजरअंदाज किया था, लेकिन अब वह ऐसा नहीं करेंगी।
सुनीता इससे पहले भी कई इंटरव्यू में गोविंदा के कथित विवाहेतर संबंधों और उन्हें धोखा देने को लेकर बयान दे चुकी हैं।

■ कोमल के नाम पर भी सुनीता ने जताई थी नाराजगी


गोविंदा के साथ अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकर के नजर आने के बाद उनके नाम को लेकर भी चर्चाएं तेज हुई थीं। सुनीता ने एक इंटरव्यू में कोमल नाम को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें ‘कोमल’ नाम पसंद नहीं है और इसी नाम की एक लड़की को लेकर उन्हें आपत्ति है।
सुनीता ने गोविंदा की कथित अफेयर की अफवाहों पर टिप्पणी करते हुए यह भी कहा था कि युवावस्था में गलतियां हो सकती हैं, लेकिन 63 वर्ष की उम्र में इस तरह की बातें सुनना उन्हें उचित नहीं लगता।

■ गोविंदा की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी कोमल


कोमल रानी स्वर्णकर को गोविंदा के प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘रूपा’ से बॉलीवुड में लॉन्च किए जाने की चर्चा है। जुलाई में फिल्म से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा ने कोमल को मीडिया से मिलवाया था और उनकी तारीफ भी की थी। खबरों के मुताबिक, कोमल गोविंदा की एक अन्य फिल्म ‘दुनियादारी’ में भी नजर आ सकती हैं।

■ सुनीता ने नई अभिनेत्रियों पर भी साधा था निशाना


सुनीता ने इसी इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करने वाली कुछ नई लड़कियों पर भी टिप्पणी की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कुछ लड़कियां संघर्ष के दौरान किसी ‘शुगर डैडी’ की तलाश करती हैं और बाद में रिश्तों का फायदा उठाकर ब्लैकमेल तक करती हैं। उन्होंने इसी संदर्भ में गोविंदा से सवाल किया था कि 63 साल की उम्र में, पत्नी और बच्चों के होने के बावजूद उन्हें ऐसी परिस्थितियों से दूर रहना चाहिए।

■ 1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी


गोविंदा और सुनीता आहूजा ने वर्ष 1987 में निजी समारोह में शादी की थी। उस समय गोविंदा बॉलीवुड में तेजी से लोकप्रिय हो रहे थे। बताया जाता है कि करियर पर असर पड़ने की आशंका के चलते दोनों ने करीब दो साल तक अपनी शादी को सार्वजनिक नहीं किया था। बेटी टीना आहूजा के जन्म के बाद उनकी शादी की जानकारी सार्वजनिक हुई। इसके बाद दोनों बेटे यशवर्धन आहूजा के माता-पिता बने।


गोविंदा के ताजा बयान के बाद एक बार फिर उनके और सुनीता आहूजा के रिश्ते तथा पुराने कथित अफेयर सुर्खियों में आ गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

योगी सरकार को भाजपा की अंदरूनी राजनीति खा जाएगी? यूजीसी कानून बना सत्ता संघर्ष का नया मोर्चा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में भविष्य के...