मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

गुरुवार रात घाटकोपर में टहलने गए ६५ साल के आदमी की किसी अनजान आदमी ने हत्या कर दी। घाटकोपर पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मरने वाले की पहचान सुरेंद्र पचडकर (६५) के तौर पर हुई है और वह विक्रोली की त्रिवेणी सोसायटी का रहने वाला था।


सुरेंद्र डायबिटीज से पीड़ित था और रोज़ रात के खाने के बाद इसी इलाके में टहलने जाता था। गुरुवार रात वह इसी इलाके में टहलने गया था। इसी दौरान किसी अनजान आदमी ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरेंद्र को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। घाटकोपर पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।


