मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंब्रा में लोकल से गिरकर चार लोगों की मौत के ठीक बाद घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हुआ है। घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर लोकल और प्लेटफॉर्म के बीच की जगह में फंसकर एक यात्री की मौत हो गई है। मृतक का नाम संजय जगजप्पा मातंगे (५१), बदलापुर निवासी बताया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटकोपर रेलवे स्टेशन पर अपराध रोकथाम कार्य के लिए पुलिस अधिकारी पीएसआई कपिले और पीएसआई खोत मौजूद थे। लगभग ७.४४ बजे, जब परेल से ठाणे जाने वाली धीमी लोकल ०७.५८ को घाटकोपर प्लेटफॉर्म नंबर १ पर पहुंची, तभी वह कल्याण की ओर नवीन ब्रिज के नीचे एक यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक पर खड़ा था, उसे अचानक चक्कर आया और वह उक्त ट्रेन के डिब्बे नंबर 1 की सीढ़ी और प्लेटफॉर्म के बीच में गिर गया।
पुलिस सब-इंस्पेक्टर कपिले, पुलिस सब-इंस्पेक्टर खोत ने स्टेशन मास्टर और मोटरमैन को वाहन को आगे न बढ़ाने का निर्देश दिया।पुलिस कांस्टेबल नागरगोजे ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना एक निजी रिक्शा द्वारा घायल व्यक्ति को राजावाड़ी अस्पताल ले गया। उसके पहचान पत्र के अनुसार वह १०० प्रतिशत अंधा होना चाहिए, उसके पास सेना का कैंटीन कार्ड मिला है। मामले की जांच की जा रही है।


