चारकोप सेक्टर-7 के तालाब के पुनर्जीवन की पहल, विधायक संजय उपाध्याय ने किया कार्यों का निरीक्षण।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई के चारकोप सेक्टर-7 स्थित साईधाम के सामने वाले तालाब के पुनर्जीवन के लिए विधायक संजय उपाध्याय ने पहल की है। मंगलवार को उन्होंने तालाब की सफाई, गाद (सिल्ट) निकालने और पुनर्जीवन से जुड़े कार्यों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को काम की गुणवत्ता, योजना और गति बनाए रखने के निर्देश दिए।


विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि कई वर्षों की उपेक्षा के कारण तालाब में बड़ी मात्रा में गाद, जलकुंभी और कचरा जमा हो गया था, जिससे उसका मूल स्वरूप पूरी तरह बिगड़ गया। उन्होंने कहा कि तालाब का पुनर्जीवन केवल सौंदर्यीकरण का विषय नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तालाब की सफाई और पुनर्जीवन का कार्य तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।


निरीक्षण के दौरान दिनेश झाला, शिवानंद शेट्टी, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related