चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कार्रवाई की मांग को लेकर दक्षिण मुंबई कांग्रेस का प्रदर्शन।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 1 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन किया गया। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद वर्षा गायकवाड तथा विधायक अमीन पटेल के मार्गदर्शन में हुए इस आंदोलन का नेतृत्व दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि बावकर ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


आंदोलनकारियों ने मांग की कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लिया जाए और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को पारदर्शी तरीके से संचालित करने की मांग भी की।


आंदोलन के बाद दक्षिण मुंबई जिला कांग्रेस की ओर से मुंबई जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपा गया। पत्र में मांग की गई कि जब तक चुनाव आयुक्त के कथित मनमाने कामकाज की जांच पूरी नहीं होती, तब तक SIR अभियान को स्थगित रखा जाए। कांग्रेस ने SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।


आंदोलन में पूर्व नगरसेवक जावेद जुनेजा, माइनॉरिटी जिला अध्यक्ष फुरकान अहमद निजामुद्दीन राईल, पूर्व नगरसेवक पुरण दोषी, अभिमन्यु नगर, मुंबादेवी युवक कांग्रेस अध्यक्ष जुनेद कुरैशी, संदीप खंडके, महेश कदम, ब्लॉक अध्यक्ष सुशांत दांडेकर, जाहिर अंसारी, अरविंद मोरे, चिराग दवे, फिरोज शेख, सुहेल खुर्शीद, गोरखनाथ कांगणे, कैलास जाहिर, राजेश पेडणकर, अंकित राकिया, जावेद अंसारी सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


दक्षिण मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष रवि बावकर ने कहा कि SIR अभियान को लेकर कांग्रेस लगातार पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की मनमानी की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच पूरी होने तक संबंधित प्रक्रिया को रोकने की मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘अनसुनी कहानियाँ’ नुक्कड़ नाटक का शुभारंभ 2 अक्टूबर को।

मुंबई वार्ता संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा...

मुंबई में 84 लाख रुपये के ‘हाइड्रो गांजा’ के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एटीएस घटकोपर यूनिट की कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता एंटी-नारकोटिक्स सेल (अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष)...

मराठी स्कूल बंद करने के बजाय गुणवत्ता सुधारने की कार्ययोजना बने: अभाविप।

■ स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री पंकज भोयर से अभाविप प्रतिनिधिमंडल...