चेंबूर में महाशिवरात्रि पर हुआ विशाल भण्डारा.

Date:

मुंबई वार्ता/हरीशचंद्र पाठक

चेंबूर मे श्री नागेश्वर महादेव मंदिर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया.दो दिनों तक अनवरत चलने वाले अखण्ड श्रीरामचरितमानस पाठ के उपरांत महायज्ञ हवन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।जहा पर श्रद्धालुओं ने सुबह से ही कतार में खड़े होकर जलाभिषेक कर अपनी मन्नतें मांगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लिस्स फार्मा प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के मालिक विशाल राव ने महाशिवरात्रि महोत्सव में पहुंचकर श्री नागेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका और कहा कि हर भक्त के अंदर भगवान के दर्शन की अभिलाषा रहती है और बहुत ही अच्छा लगता है ऐसे दिव्य स्थलों पर जाना चाहिए मन को शांति मिलती है।

इस अवसर पर भाजपा की पूर्व नगरसेविका राजश्री पलांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल ठाकूर, मंडल अध्यक्ष राहुल वाळूजं, उभाठा पूर्ब विधायक प्रकाश फातरपेकर, पूर्व नगरसेवक अनिल पाटणकर,शिवसेना शिंदे गुट के विभागप्रमुख अविनाश राणे, युवा समाजसेवक राजू नगराले,रा क पा के दीपक सावंत,समाज सेवक, उद्योग पति,एम सिद्धार्थ, शिवप्रकाश दूबे, दिनेश शुक्ला, अवधेश तिवारी सहित आरएसएस एव विश्व हिन्दू पारिषद,मानस परिवार सेवा ट्रस्ट के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंदिर के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व का 28वा महोत्सव इस बार मनाया गया। जबकि यह मन्दिर 69 साल पुराना है जिसका जीर्णोद्धार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

महाराष्ट्र दिवस पर जनगणना 2027 की शुरुआत, ‘घर गणना’ प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता आज 01 मई, महाराष्ट्र दिवस के...

ऑपरेशन व्हाइट स्ट्राइक: 349 किलो हाई-ग्रेड कोकीन बरामद, अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता संगठित मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ...

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का ‘मिसिंग लिंक’ प्रोजेक्ट शुरू, सफर होगा तेज और सुरक्षित।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने...