चोर होने के संदेह में युवक की हुई हत्या।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

पश्चिमी उपनगर में चोर होने के संदेह में 26 वर्षीय एक व्यक्ति की कुछ श्रमिकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि गोरेगांव के सुभाष नगर इलाके में एक इमारत में रविवार तड़के हुई इस घटना के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दावा किया है कि पीड़ित हर्षल परमार तीन अन्य लोगों के साथ इमारत में घुसा था और उसके साथ के तीनों भाग गए जबकि आरोपियों ने परमार को चोर होने के संदेह में पकड़ लिया। चारों ने कथित तौर पर उसे रस्सी से बांध दिया और दो आरोपियों ने उसे लाठियों, लात-घूंसों से पीटा।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की चीखें सुनकर इमारत के सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप करने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसे धमकी देकर भगा दिया गया। कुछ घंटों बाद परमार बेहोशी की हालत में पाया गया। गार्ड ने अपने सुपरवाइजर को इसकी सूचना दी, जिसने पुलिस से संपर्क किया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी सलमान खान, इसामुल्ला खान, गौतम और राजीव गुप्ता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

‘क्या आप खुद को भगवान समझते हैं?’: बॉम्बे हाईकोर्ट की FDA अधिकारी को फटकार, MCA के पांच रेस्टोरेंट फिर खुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन...

अजय चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अंधेरी पूर्व में भव्य रुद्राभिषेक, करीब 300 लोगों ने लिया हिस्सा।

मुंबई वार्ता/हरिश्चंद्र पाठक श्रावण मास के पावन अवसर पर...

मुंबई में LSD की अवैध बिक्री का भंडाफोड़, 6.12 लाख रुपये के मादक पदार्थ के साथ दो गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता बृहन्मुंबई पुलिस की अंमली पदार्थ विरोधी...