श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि पुलिस ने महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिलों में दो अलग-अलग छापों में 53 लाख रुपये मूल्य की ड्रग्स जब्त की हैं और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।


एक पुलिस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने 18 अक्टूबर को पालघर के वसई इलाके में एक व्यक्ति के घर पर छापा मारा और 1.088 किलोग्राम चरस बरामद की, जिसकी कीमत 16.37 लाख रुपये है।
जानकारी मिली है कि आरोपी की पहचान इरफान सुलेमान खत्री (70) के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ के दौरान खत्री ने पुलिस को बताया कि उसने पड़ोसी ठाणे के भिवंडी स्थित एक व्यक्ति से नशीले पदार्थ खरीदे थे।इसके बाद पुलिस ने भिवंडी में तरबेज अमीन मियां खान (25) के आवास पर छापा मारा और 1.386 किलोग्राम चरस और 1.05 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कुल कीमत 37,51,080 रुपये थी।
विज्ञप्ति में कहा गया कि खान को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई है।


