जीएसटी सुधार जनता के लिए ‘खुशियों का पिटारा:- विधायक महेश चौघुले।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता।भिवंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हाल ही में संपन्न हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल बैठक में लिए गए फैसले आम जनता के लिए राहत भरे साबित होंगे। जीएसटी 2 लागू किए जाने के बाद देश की कर संरचना अब और अधिक सरल एवं पारदर्शी हो गई है। यह बात भिवंडी के भाजपा विधायक महेश चौघुले ने गुरुवार को जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

विधायक चौघुले ने बताया कि पहले जीएसटी की दरें 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत थीं, जिन्हें घटाकर अब केवल 5 और 18 प्रतिशत कर दिया गया है। वहीं, विलासिता की वस्तुओं और तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत कर का प्रावधान रखा गया है। आम जनता को राहत देने के लिए रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े सामान पर अधिकांश जीएसटी हटा दिया गया है। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि यंत्रों पर कर घटाकर मात्र 5 प्रतिशत कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल लोगों को सीधी राहत देगा, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। जीएसटी 2 आम जनता के लिए ‘खुशियों का पिटारा’ साबित होगा।

इस अवसर पर भाजपा भिवंडी शहर जिला जीएसटी प्रमुख अध्यक्ष प्रितेश ठक्कर ने कहा कि नई कर प्रणाली से हर वर्ग को फायदा पहुंचेगा। उद्योग जगत, किसान, व्यापारी और उपभोक्ता—सभी को इसका लाभ होगा.कार्यक्रम में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवि सांवत, राजू गाजेगी, प्रवीण मिश्रा, श्याम भोईर, विकास जैन, भरत भाटी, सुंगधा टावरे और कल्पना शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं का मानना है कि जीएसटी 2 के फैसले से कराधान प्रणाली सरल होगी और व्यापारिक माहौल सकारात्मक बनेगा। इसके चलते बाजार में नई ऊर्जा आएगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...