मुंबई वार्ता संवाददाता

जौनपुर जिले के लेदुका क्षेत्र में 16 मई 2026, शनिवार को धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़ा भव्य आयोजन “गविष्ट यात्रा” निकाली जाएगी। इस अवसर पर Swami Avimukteshwaranand Saraswati का पावन आगमन होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।


यह आयोजन देवाधिदेव महादेव मां काली धाम प्रांगण, लेदुका में शाम 3 बजे से शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को पूज्य शंकराचार्य के दर्शन और आशीर्वचन प्राप्त होंगे। साथ ही गौ सेवा, सनातन संस्कृति और धर्म रक्षा का संदेश भी दिया जाएगा।


कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजा राजेश्वर राजगुरु जयशंकर दुबे ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत, धर्माचार्य और आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। स्थानीय स्तर पर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।


