जौनपुर में शिव मंदिर से घंटा चोरी कर फरार हो गए चोर.

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

उत्तर प्रदेश, जौनपुर जिले के बदलापुर थाने के अंतर्गत स्थित लेदुका इलाके के एक शिव मंदिर से घंटा चोरी होने की जानकारी मिली है.

स्थानीय निवासी जयशंकर दुबे ने स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत दी है.

जयशंकर दुबे ने बताया कि 21 फरवरी की रात लेदुका बाजार के पास स्थित शिव और काली माता मंदिर से घंटा चोरी हो गया. दोनों मंदिरों से कुल मिलाकर 100 किलो के छोटे बड़े कई घंटे चोरी हुए है. जयशंकर दुबे ने स्थानीय बदलापुर थाने में लिखित शिकायत की है.

अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है? और क्या मंदिर का चोरी हुआ घंटा बरामद करने में पुलिस को सफलता मिलती है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आखिर शुरू हुआ कुर्ला स्कायवॉक।

मुंबई वार्ता संवाददाता कुर्ला (पश्चिम) स्थित टैक्सीमेन कॉलोनी से...