डाॅ. आर.ए.तिवारी फाउंडेशन द्वारा टिफिन बाॅक्स और पानी बाॅटल का वितरण.

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

मुंबई की प्रमुख सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था डॉ आर.ए.तिवारी फाउंडेशन द्वारा ग्राम पोखरा (ग्राम सभा विजय गिर-पोखरा ,ब्लाक बरसठी ,तहसील मड़ियाहूं, जौनपुर) में स्थित कंपोजिट विद्यालय(कक्षा पहली से आठवीं कक्षा तक) को‌ टिफिन बॉक्स और पानी बाॅटल वितरण सैकड़ों ग्रामीण वासियों और विद्यालय के अध्यापकों की सादर उपस्थित में किया गया।

ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ राधेश्याम तिवारी की अध्यक्षता और कथावाचक परमपूज्य आचार्य धीरज भाई और वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट महेंद्र प्रताप मिश्रा के सानिध्य में संपन्न हुआ.

इस प्रेरक कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी, शिक्षाविद् डॉ. हृदय नारायण मिश्रा, वरिष्ठ समाजसेवी इंद्रमणि दुबे,ग्राम प्रधान अच्छेलाल विश्वकर्मा, समाजसेवी लक्ष्मीनारायण तिवारी, अरविंद तिवारी, चंद्रमणि दुबे और राघवेन्द्र सेवा मंच के उत्तर प्रदेश प्रभारी पप्पू दुबे उपस्थित थे।

ट्रस्ट के मंत्री डॉ. शिवश्याम तिवारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए ट्रस्ट की समस्त बहुआयामी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय परिवार की ओर से मुख्याध्यापक राजकमल राव ने आभार माना।अंत में ट्रस्ट की ओर से लंच के रूप में पूरी भांजी की व्यवस्था की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

EVM जांच से बच रहा है चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी: नसीम खान।

मुंबई वार्ता संवाददाता कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और पूर्व...

संजय निषाद और बाबा दुबे की मुलाकात से बदली बदलापुर की राजनीति।

मुंबई वार्ता/ शिव पूजन पांडेय उत्तर प्रदेश के कैबिनेट...

मानखुर्द शिवाजी नगर में वोटर मैपिंग संकट: स्टाफ की कमी से धीमी प्रक्रिया, अबू आसिम आज़मी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र में...