सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

पहाड़ों में घूमते समय बच्चों ने ड्रोन देखा और पुलिस को खबर कर दी।। कसारा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच में जुट गई है । जांच में पता चला कि ड्रोन जल संसाधन विभाग का था।


वैतरणा बांध का सर्वेक्षण चल रहा है और ड्रोन के माध्यम से सर्वेक्षण करते समय ड्रोन संभवतः सीमा से बाहर चला गया होगा, जिसके कारण वह गिर गया होगा। फिलहाल पुलिस ने ड्रोन को जब्त कर लिया है।


