डॉ विजय पंडित ने पंजाब बाढ़ राहत में 1 लाख दिए।

Date:

मुंबई वार्ता/राजेश विक्रांत

पंजाब बाढ़ राहत निधि निमित्त एकत्रित एक लाख रुपये का चेक डॉ. विजय पंडित द्वारा श्री गुरूसिंघ सभा के अध्यक्ष अमरसिंह को प्रदान किया गया।डॉ. विजय पंडित के नेतृत्व में कल्याण की विभिन्न समाजिक संस्थाओं “ॐ शिवम सत्संग ट्रस्ट”,”संस्कृति संगम- गोल्डन ग्रुप”, “विश्व ब्राह्मण समाज”, “एम.जे.पंडित चैरिटेबल ट्रस्ट” के माध्यम से एक लाख रुपये की रकम “पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिये इकठ्ठा की गई और यह रकम श्री गुरुसिंघ सभा के अध्यक्ष अमरसिंह “नाखुदा” को चेक द्वारा दी गई।

ज्ञातव्य है कि गुरूसिंघ सभा की एक टीम पंजाब जा कर एक गांव दत्तक लेकर वहां उनके द्वारा इकठ्ठा की गयी लगभग 50 लाख की धनराशि आबंटित करेंगें उसी धनराशि में यह एक लाख की रकम जोड़ दी जाएगी।इस अवसर पर समाज के रामचंद्र पांडेय, विजय त्रिपाठी, दिलबाग सिंह, अरुण दूबे, सतनाम सिंह, श्रीचंद केसवानी, सुनील कुकरेजा, विश्वम्भर द्विवेदी, शिवानी गोरे, मनोज तिवारी, संगीता चिखले, नाना चिखले, गुलाब ताई कोकने, सुरेश गुप्ता, बेबी आपा, मनीषा राव, श्याम तुलवे, अरविंद जोशी, स्वप्निल कर्पे इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे।

महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिये भी एक बाढ़ पीड़ित निधि के संकलन का कार्य शीघ्र ही हम पूरा करेंगें ऐसा डॉ विजय पंडित ने समाचार माध्यमों से बात करते हुए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘मछलीपट्टनम’ लॉन्च।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय नौसेना की समुद्री सुरक्षा...