दशहरे पर सीमोल्लंघन करते हुए मोहन भागवत को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भंग कर देना चाहिए: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

■ राज्य में कानून व्यवस्था रसातल में, देवेंद्र फडणवीस के पास समय नहीं है तो पूर्णकालिक गृहमंत्री दीजिए।

■ राहुल गांधी ने वोट चोरी के सबूत दिए हैं, उसकी जांच करो। रामराज्य की भाषा करते हो तो अग्निपरीक्षा से क्यों डरते हो?

मुंबई वार्ता संवाददाता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों में देश को नरेंद्र मोदी और देवेंद्र फडणवीस जैसे भ्रष्ट लोग दिए। जातिवाद और पूंजीवाद का शिकंजा और कस गया है, यह मनुवाद की ही देन है। अब 100 साल पूरे हो रहे हैं और पंचांग ने भी शुभ मुहूर्त दिया है। 2 अक्टूबर को दशहरा, गांधी जयंती और संघ की शताब्दी – ऐसा संयोग है। इसलिए दशहरे के दिन सीमोल्लंघन करते हुए संघ को भंग कर दो और संविधान का मार्ग अपनाओ, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहां है।

पुणे श्रमिक पत्रकार संघ में आयोजित वार्तालाप में वे बोल रहे थे। इस मौके पर पत्रकार संघ के अध्यक्ष बृजमोहन पाटिल, सरचिटणीस मंगेश फल्ले, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन जोशी, कोषाध्यक्ष एड. अभय छाजेड़, पुणे कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद शिंदे, वरिष्ठ प्रवक्ता गोपाल तिवारी सहित पत्रकार उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने आगे कहा कि अब नथुराम नहीं चलेगा, संविधान ही चलेगा, ऐसे संकेत नियति ने दिए हैं। सबको साथ लेकर चलने वाला संविधान का विचार ही चलेगा। इसलिए संघ ने नागपुर के रेशीमबाग कार्यालय में संविधान रखना चाहिए। 28 तारीख से संविधान सत्याग्रह यात्रा आयोजित की गई है और इस दौरान युवक कांग्रेस के पदाधिकारी रेशीमबाग जाकर संघ को संविधान भेंट करेंगे।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक-एक करके वोट चोरी के मामले सबूतों के साथ उजागर कर रहे हैं। राहुल गांधी चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं, लेकिन जवाब भाजपा नेता देते हैं। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होते ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जवाब देते हैं, राहुल गांधी का लेख छपते ही फडणवीस भी जवाबी लेख लिखते हैं। यह क्या हो रहा है? फडणवीस चुनाव आयोग के वकील हैं या दलाल? ऐसा सवाल उठता है।

महाराष्ट्र के राजुरा विधानसभा क्षेत्र में वोट चोरी हुई, उस पर अधिकारियों ने मामला दर्ज किया है। फिर भी फडणवीस आयोग की ओर से क्यों बोलते हैं? रामराज्य की भाषा करते हो तो अग्निपरीक्षा से क्यों डरते हो? ऐसा सवाल सपकाल ने उठाया।राज्य की कानून व्यवस्था रसातल में चली गई है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। कोयता गैंग, आका, खोका गैंग, रेत गैंग ने आतंक मचा रखा है। केंद्रीय मंत्री की बेटी से छेड़छाड़ होती है और कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री को थाने में धरना देना पड़ता है – इतनी गंभीर स्थिति राज्य में बनी है। राज्य के पास पूर्णकालिक गृहमंत्री नहीं है, फडणवीस समय नहीं दे पाते, इसलिए पूर्णकालिक गृहमंत्री नियुक्त किया जाए, ऐसी मांग सपकाल ने की।

प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल समाजवादी एकजुटता सम्मेलन में उपस्थित थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की स्थिति भयावह है। वहां जनता का विस्फोट हुआ और सत्ता में बैठे लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा। भारत में गरीब और अमीर के बीच की खाई बढ़ती जा रही है। सरकार अपने खास उद्योगपति को एक रुपये प्रति एकड़ दर पर जमीन देती है।

मुंबई के धारावी और गोरेगांव की जमीन कौड़ियों के भाव में दे दी। नवी मुंबई एयरपोर्ट भी दे डाला। और जरूरत न होते हुए भी 88 हजार करोड़ रुपये का शक्तिपीठ राजमार्ग बनाया जा रहा है। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के पैसे नहीं, बहनों को देने के लिए पैसे नहीं, किसानों को देने के लिए पैसे नहीं, लेकिन खास उद्योगपति के लिए रेड कार्पेट बिछाया जा रहा है, ऐसा भी सपकाल ने कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज से बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई, लगेगा जुर्माना; RTO की कई सेवाएं भी होंगी बंद।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र के वाहन मालिकों के लिए...