दहीहंडी उत्सव में 376 गोविंदा घायल, 53 अस्पताल में भर्ती; 286 को इलाज के बाद मिली छुट्टी।

Date:

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

दहीहंडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड बनाते समय घायल हुए गोविंदाओं की संख्या बढ़कर 376 हो गई है। मुंबई के विभिन्न सरकारी और बीएमसी अस्पतालों से मिली जानकारी के अनुसार, 6 सितंबर की सुबह 8 बजे तक 53 गोविंदा अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 37 का अभी इलाज चल रहा है। वहीं, 286 घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।


अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, सेंट्रल टाउन (CT) अस्पतालों में कुल 183 गोविंदा घायल हुए हैं। इनमें 29 भर्ती हैं, 23 का इलाज चल रहा है और 131 को छुट्टी दी जा चुकी है।


ईस्टर्न सबर्ब्स (ES) के अस्पतालों में 62 गोविंदा घायल हुए। इनमें 11 भर्ती हुए, जबकि सभी 51 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। वेस्टर्न सबर्ब्स (WS) के अस्पतालों में 126 घायल पहुंचे। इनमें 9 भर्ती हैं, 14 का इलाज जारी है और 103 को छुट्टी मिल चुकी है।


■ KEM में सबसे अधिक 76 गोविंदा घायल


सबसे अधिक घायलों की संख्या केईएम अस्पताल में दर्ज की गई है। यहां कुल 76 गोविंदा घायल हुए, जिनमें 18 को भर्ती किया गया था और 58 को छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल कोई गोविंदा उपचाराधीन नहीं है।

■ अन्य प्रमुख अस्पतालों में:

नायर अस्पताल: 32 घायल, 3 भर्ती, 29 को छुट्टी।
सियोन अस्पताल: 18 घायल, 4 भर्ती, 8 उपचाराधीन और 6 को छुट्टी।
राजावाड़ी अस्पताल: 33 घायल, 15 भर्ती और 18 को छुट्टी।
BDBA अस्पताल: 18 घायल, 2 भर्ती और 16 को छुट्टी।
HBT ट्रॉमा अस्पताल: 34 घायल, 2 भर्ती और 32 को छुट्टी।
वी. देसाई अस्पताल: 33 घायल, सभी 33 को उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

बीएमसी और सरकारी अस्पतालों की ओर से घायल गोविंदाओं को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। आंकड़े 6 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे तक प्राप्त जानकारी पर आधारित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई की मतदाता सूची से 30 लाख से अधिक नाम कम, चांदिवली में सबसे बड़ी गिरावट।

मुंबई वार्ता संवाददाता मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण...

धारावी में LPG सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे; सभी सायन अस्पताल में भर्ती।

मुंबई वार्ता संवाददाता धारावी के राजीव गांधी नगर इलाके...

शिक्षक और विद्यार्थी ही अखंड भारत साकार कर सकते हैं।

मुंबई वार्ता संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक मंच...