धारावी में LPG सिलेंडर में लगी आग, चार लोग झुलसे; सभी सायन अस्पताल में भर्ती।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

धारावी के राजीव गांधी नगर इलाके में शनिवार देर रात एलपीजी सिलेंडर में आग लगने से चार लोग झुलस गए। घटना सायन-धारावी लिंक रोड पर राजीव गांधी स्पोर्ट्स क्लब के पास स्थित एक ग्राउंड प्लस दो मंजिला इमारत के कमरा नंबर 43 में हुई।


जानकारी के मुताबिक, कमरे में रखे भारत गैस के LPG सिलेंडर में आग लगी थी। आग कमरे तक सीमित रही। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग 6 सितंबर को रात 12:10 बजे तक पूरी तरह बुझा दी गई।


घटना की सूचना मिलने के बाद मुंबई फायर ब्रिगेड (MFB), पुलिस और BEST की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही पुलिस वैन से चार घायलों को इलाज के लिए सायन अस्पताल भेज दिया गया था।


सायन अस्पताल के AMO डॉ. चैतन्य द्वारा रात 1:45 बजे दी गई जानकारी के अनुसार, चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

■ झुलसे लोगों की स्थिति

पूनम जायसवाल (30 वर्ष) — 30 प्रतिशत झुलसीं
रोहन गुप्ता (5 वर्ष) — 5 प्रतिशत झुलसा
रुद्र गुप्ता (4 वर्ष) — 8 प्रतिशत झुलसा
पार्वती गांधारी (19 वर्ष) — 15 प्रतिशत झुलसीं

सभी चारों घायलों का सायन अस्पताल में उपचार चल रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दहीहंडी उत्सव में 376 गोविंदा घायल, 53 अस्पताल में भर्ती; 286 को इलाज के बाद मिली छुट्टी।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय दहीहंडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड...

मुंबई की मतदाता सूची से 30 लाख से अधिक नाम कम, चांदिवली में सबसे बड़ी गिरावट।

मुंबई वार्ता संवाददाता मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण...

शिक्षक और विद्यार्थी ही अखंड भारत साकार कर सकते हैं।

मुंबई वार्ता संवाददाता जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक मंच...