मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

दहीहंडी उत्सव के दौरान घायल हुए गोविंदाओं को लेकर दोपहर 12 बजे तक की स्थिति सामने आई है। विभिन्न सरकारी और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) अस्पतालों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 22 गोविंदा घायल हुए हैं।


अस्पतालों से मिली जानकारी के मुताबिक, इनमें से 21 घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक गोविंदा का अभी उपचार चल रहा है।
सेंट्रल (CT) अस्पतालों में कुल 20 घायल गोविंदाओं का उपचार किया गया। सभी 20 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। ईस्टर्न सबर्ब्स (ES) के अस्पतालों में एक गोविंदा घायल हुआ था और उसे भी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


वेस्टर्न सबर्ब्स (WS) के अस्पतालों में एक गोविंदा घायल हुआ है। उसका उपचार अभी जारी है।
इस तरह कुल 22 घायलों में से 21 को डिस्चार्ज किया जा चुका है और एक गोविंदा अस्पताल में उपचाराधीन है।
प्रशासन के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक दहीहंडी उत्सव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।


