दोगुना रिटर्न का लालच पड़ा भारी—फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 23 लाख की ठगी, आरोपी फरार।

Date:

नवी मुंबई/मुंबई वार्ता संवाददाता


नवी मुंबई के तुर्भे नाका इलाके में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक ने चार लोगों से करीब 23 लाख 14 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में आरोपी फरार है और पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।


पुलिस के अनुसार, हनुमान नगर निवासी साईराज जाधव (28) की पहचान समीर जावेद शेख से एक ही जिम में आने-जाने के दौरान हुई थी। इसी दौरान समीर ने खुद को फॉरेक्स ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा कमाने वाला बताकर साईराज और उसके दोस्तों को निवेश के लिए प्रेरित किया।

■ ऐसे दिया झांसा


आरोपी ने दोगुना रिटर्न देने का लालच देकर शुरुआत में कुछ लोगों को अतिरिक्त रकम लौटाकर उनका भरोसा जीता। इसके बाद उसने साईराज जाधव और उसके दोस्तों से बड़ी रकम उधार के रूप में ली।
किसने कितना गंवाया

● साईराज जाधव ने खुद, अपनी मां, पत्नी और भाई के खातों से मिलाकर करीब 7 लाख रुपये दिए
● करण जाधव से लगभग 4.5 लाख रुपये
● सुधीर जाधव से करीब 6.5 लाख रुपये
● विक्की मेढकर से 5 लाख रुपये लिए गए

इस तरह कुल ठगी की रकम 23.14 लाख रुपये तक पहुंच गई।
रकम लेने के बाद आरोपी समीर जावेद शेख ने पैसे लौटाने में टालमटोल शुरू कर दी। अंततः 8 जनवरी 2026 को उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया और घर से फरार हो गया।


पीड़ितों की शिकायत पर तुर्भे पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आज के समय में आर्यभट्ट की प्रासंगिकता।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूड़ी पंडित (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)/ कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई...

दिव्यांगों के हुनर को मिला सम्मान, मुंबई महापौर ऋतु तावड़े ने ‘नेत्रा’ ब्रांड की छतरियों और रेनकोट की सराहना की।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा तैयार किए गए...